MS Dhoni CSK: IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले धोनी की CSK के मैनेजमेंट के साथ मीटिंग, जानें कैसे तय होगी वेतन

IPL 2025 Mega Auction MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी की तैयारी स्टार्ट कर दी है | चेन्नई सुपर किंग्स टीम जल्द ही प्लेयर्स को रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करेगी | इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के मैनेजमेंट से जल्द ही मुलाकात करेंगे | एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी इस महीने (अक्टूबर) के लास्ट वीक में मीटिंग कर सकते हैं | धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है | इसके साथ ही अगर वे खेले तो कितनी पैसा लेंगे यह भी तय नहीं है |

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट से मीटिंग

स्पोर्ट्स तक की एक न्यूज़ के अनुसार धोनी 29 या 30 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट से मीटिंग कर सकते हैं | वे 28 अक्टूबर 2024 तक मीटिंग के लिए मौजूद नहीं है | धोनी और सीएसके के मैनेजमेंट की मीटिंग के बाद ही अगले सीजन की प्रोसेस तय हो पाएगी | अगर धोनी खेलते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि वे कैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे या अनकैप्ड | अगर धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेले तो वेतन में नुकसान होगा |

कैसे तय होगी धोनी की वेतन

धोनी 2018 से अभी तक CSK टीम के लिए खेल रहे हैं | वे इससे पहले दो आईपीएल सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के लिए खेले थे | लेकिन CSK टीम पर से बैन हटते ही टीम में दोबारा आ गए थे | उन्हें 2022 के आईपीएल सीजन से ही 12 करोड़ रुपए वेतन के रूप में मिल रहे हैं, लेकिन अब मीटिंग के बाद तय होगा कि वे कैसे कितना पैसा लेकर खेलेंगे | अगर धोनी सीएस के लिए बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेले तो वेतन घट जाएगी |

रियाद में हो सकता है मेगा नीलामी

IPL 2025 का मेगा नीलामी रियाद में हो सकता है | इससे पहले सभी टीमों को 31 अक्तूबर 2024 तक प्लेयर्स की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करनी है | मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर 2024 को हो सकता है, हालांकि अभी इस नीलामी की ऑफिशल घोषणा बाकी है |

Read More:-

Leave a Comment